लखनऊ में दिनदहाड़े एक परिवार के 3 लोगों की हत्या:बाप-बेटे और भाई को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं, चबूतरे के विवाद में वारदात

लखनऊ में सोमवार को दिनदहाड़े एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी, उनका कारोबारी बेटा और भाई शामिल हैं। पिता और बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। मामला जिला मुख्यालय से 8.4 किलोमीटर दूर सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता का है। मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी, बेटे सुयश तिवारी के रूप में हुई है। सुयश इलेक्ट्रिक सामानों का कारोबार करते थे। जबकि आरोपी की पहचान ऋषभ शुक्ला के रूप में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शिवाजी तिवारी घर के पास बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनवाना चाहते थे। पड़ोस का रहने वाला ऋषभ शुक्ला इसका विरोध कर रहा था। सोमवार को चबूतरा बनवाने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डीसीपी वेस्ट जितेंद्र ने बताया- आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चबूतरा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

Source link
#लखनऊ #म #दनदहड़ #एक #परवर #क #लग #क #हतयबपबट #और #भई #क #तबड़तड़ #गलय #मर #चबतर #क #ववद #म #वरदत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *