लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़, 5 लाख लोग प्रभावित:हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट, उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़, 5 लाख लोग प्रभावित:हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट, उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़, 5 लाख लोग प्रभावित:हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट, उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश के आसार


लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में बारिश, जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान चलने और आसमानी बिजली गिरने का भी अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। 3,500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। 14 से 16 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
#लखनऊ #म #दन #स #बढ #लख #लग #परभवतहमचल #म #आधतफन #क #अलरट #उततरखड #क #जल #म #बरश #क #आसर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *