लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस का मामला

लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस का मामला

हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को फंडिंग के कथित मास्टरमाइंड पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को सदर बाजार पुलिस ने फर्जी आर्म्स…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 05:41:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 05:41:48 PM (IST)

लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस का मामला
अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार

मुकेश मंगल, नईदुनिया, इंदौर। हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को फंडिंग के कथित मास्टरमाइंड पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को सदर बाजार पुलिस ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हाल ही में न्यायालय से जमानत मिली थी, जेल से बाहर आते ही पुलिस ने उसे पुराने प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।

जम्मू-कश्मीर से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाया था आर्म्स लाइसेंस

दो दर्जन आपराधिक मामलों में लिप्त अनवर ने जम्मू-कश्मीर से कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिस्टल का आर्म्स लाइसेंस बनवाया था। इसी लाइसेंस के संबंध में दर्ज प्रकरण में सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। लाइसेंस बनवाने में किन लोगों की भूमिका रही और लाइसेंस में क्या दस्तावेज लगाए इसकी भी जांच शुरू कर दी है।

आपराधिक जानकारी छुपाकर 12 बोर बंदूक और पिस्तौल का लाइसेंस लेने का आरोप

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार भिस्ती मोहल्ला निवासी अनवर के विरुद्ध पिछले साल सितंबर में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपित ने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छुपाई और नकली दस्तावेजों के आधार पर कठुआ (जम्मू कश्मीर) से 12 बोर बंदूक का लाइसेंस बनवा लिया था। बाद में अनवर ने पिस्तौल का लाइसेंस ले लिया।

लव जिहाद फंडिंग मामले में भी चर्चित रहा है नाम, पुलिस जांच जारी

गौरतलब है कि अनवर डकैत का नाम पहले से चर्चित लव जिहाद फंडिंग मामले में भी सामने आ चुका है। ऐसे में उसकी दोबारा गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फर्जी आर्म्स लाइसेंस नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

Source link
#लव #जहद #फडग #क #आरप #अनवर #डकत #क #जमनत #मलत #ह #फर #कय #गरफतर #फरज #लइसस #क #ममल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *