‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, फ्राइडे को OTT पर आई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, फ्राइडे को OTT पर आई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

हर ओटीटी लवर्स को फ्राइडे का इंतजार रहता है. दरअसल शुक्रवार को थिएटर ही नहीं बल्कि डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर भी नई फिल्मों और सीरीज का मेला लगता है. इस बार भी फ्राइडे यानी 18 सितंबर को साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड की अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और सीरीज आ गई हैं.

यानी वीकेंड की वॉचलिस्ट तो काफी दिलचस्प होने वाली है. ऐसे में अगर आप थिएटर की भीड़-भाड़ से बचकर घर पर आराम से एंटरटेन होना चाहता है तो फ्राइडे की ये नई ओटीटी लाइनअप जरूर यहां चेक करें.

लस्ट स्टोरीज 3
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ के साथ वापसी कर रही है. इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेगी. जो रिश्ते, इंटीमेशी और प्यार की उलझन से भरी होंगी. इस एंथोलॉजी का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने किया है. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका मदान, विजय वर्मा, अभिषेक बान नजर आएंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर, शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं.

‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, फ्राइडे को OTT पर आई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

इरुमुडी
रवि तेजा और प्रिया भवानी शंकर की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ 18 सितंबर, 2026 को यानी शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में साई कुमार और बेबी नक्षत्र भी हैं. सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल होगी.

लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, फ्राइडे को OTT पर आई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट’
बचपन की दो सबसे अच्छी सहेलियों, माया और अंजलि की कहानी पर आधारित एक कॉमेडी फ़िल्म है। इन किरदारों को मैत्रेयी रामकृष्णन और प्रियंका केडिया ने निभाया है. कहानी इन दोनों के यूसीएलए की कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ़्यूजन डांस टीम में शामिल होने के सफर पर बेस्ड बै. उनका सपना यूएस नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचना है, लेकिन कॉम्पिटिशन का दबाव उनकी दोस्ती पर असर डालने लगता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी.

थुडक्कम
मलयालम फिल्म ‘थुडक्कम’ इस शुक्रवार को यानी 18 सितंबर को जियो हॉट स्टार पर रिलीज हो रही है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया है. जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में विस्मया के साथ आशीष जो एंथनी, साई कुमार और मनोज के. जयन भी हैं.  मोहनलाल भी इसमें एक स्पेशल कैमियो रोल में नजर आएंगे.

लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, फ्राइडे को OTT पर आई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

यू प्लस मी अगेन्सट दी वर्ल्ड
अगर वीकेंड पर आपको रोमांस के साथ थोड़ा सस्पेंस पसंद है, तो यू प्लस मी अगेन्सट दी वर्ल्ड में ये दोनों चीज़ें मिलेंगी प्राइम वीडियो की ये सीरीज़ एम्मा ग्रीन की बेस्ट-सेलिंग ट्रिलॉजी पर बेस्ड है. इसमें अल्मा की कहानी है, जो एक उभरती हुई फिल्ममेकर है और उसने अपने अमीर परिवार से अपनी महत्वाकांक्षाओं को छिपाकर रखा है. इसे भी 18 सितंबर, शुक्रवार से प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार, अक्षय की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

द स्कैंडल
‘द स्कैंडल’ दर्शकों को जोसियन राजवंश के दौर की एक ऐसी रोमांटिक कहानी में ले जाती है, जो आकर्षण, रहस्यों और चालबाज़ियों से भरी है. फ्रांसीसी नॉवेल ‘लेस लियासन्स डेंजरस’ से इंस्पायर इस के-ड्रामा में सोन ये-जिन ने ‘लेडी चो’ और जी चांग-वूक ने ‘चो वॉन’ का किरदार निभाया है. इसे नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.

लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, फ्राइडे को OTT पर आई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें:-PM Modi Birthday Live: अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

Source link
#लसट #सटरज #स #इरमड #तक #फरइड #क #OTT #पर #आई #नई #फलमसरज #क #बढ #वकड #क #लए #बसट #ऑपशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *