लाइमलाइट से दूर असीन ने दिखाई बेटी अरिन की झलक, मासूमियत और खूबसूरती देख कहेंगे WOW

लाइमलाइट से दूर असीन ने दिखाई बेटी अरिन की झलक, मासूमियत और खूबसूरती देख कहेंगे WOW


बैक टू बैक हिट फिल्म्स देने के बाद आसिन मानों लाइमलाइट से बिल्कुल दूर ही हो गई. हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ की एक झलक फैंस को दिखाई है. जी हां उन्होंने अपनी बेटी अरिन की क्यूट फोटोज शेयर की.

Asin Daughter Arin Photos: आसिन की बेटी की क्यूट फोटोज आई सामने

आसिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी की खूबसूरत फोटोज शेयर की. इसमें अरिन ट्रेडिशनल येलो-ऑरेंज कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. पफ्ड स्लीव्स और गोल्डन डिटेलिंग वाली इस ड्रेस में वह चारों तरफ सजे रंग-बिरंगे फूलों के बीच पोज दे रही हैं. एक दूसरे फोटो में स्टारकिड टेबल के पास बैठी नजर आ रही हैं, जहां गेंदे, गुलाब और कई दूसरे फूलों से भरी ट्रे रखी हुई हैं.

लाइमलाइट से दूर असीन ने दिखाई बेटी अरिन की झलक, मासूमियत और खूबसूरती देख कहेंगे WOW
असिन की बेटी
असिन की बेटी
असिन की बेटी

आसिन अपनी बेटी की फोटोज अक्सर करती हैं शेयर

असिन ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है. वह मीडिया से भी दूर रहती हैं. यही वजह है कि बेटी अरिन की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिला. असिन की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर डालें तो अक्टूबर 2022 में उन्होंने अरिन के पांचवें जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थीं. इसके बाद 2023 में अरिन के छठे बर्थडे की फोटोज दिखाई. परिवार ने यह खास दिन पेरिस में सेलिब्रेट किया था. तस्वीरों में अरिन अपने पिता और बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें: Toxic Movie Review: यश का खतरनाक डबल रोल, रॉ एक्शन और बड़ा ट्विस्ट, कैसी है ‘Toxic’?

असिन की बेटी
असिन की बेटी
असिन की बेटी
असिन की बेटी
असिन की बेटी
असिन की बेटी

Asin Bollywood Debut: गजनी से बॉलीवुड में मचाया था धमाल

असिन ने मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई और कई फिल्मों का हिस्सा रहीं. साल 2008 में आमिर खान के साथ गजनी से असिन ने बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म में उन्होंने कल्पना का किरदार निभाया था, जो एक चुलबुली मॉडल थी. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

ये भी पढ़ें: Yash Net Worth: कभी 50 रुपया रोज कमाते थे यश, आज करोड़ों की दौलत के मालिक, देखें टॉक्सिक स्टार का स्वैग

असिन की बेटी
असिन की बेटी
असिन की बेटी और पति
असिन की बेटी और पति

Asin Movies: इन फिल्मों का हिस्सा रही हैं असिन

इसके बाद असिन ने सलमान खान के साथ लंदन ड्रीम्स में काम किया और इसके बाद दोनों की जोड़ी सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रेडी में नजर आई. इसके अलावा वह हाउसफुल 2, बोल बच्चन और खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ थी.

Asin Marriage: असिन ने राहुल शर्मा से की है शादी

असिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 19 जनवरी 2016 को बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी. दोनों ने दिल्ली में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी. अक्टूबर 2017 में असिन और राहुल शर्मा बेटी अरिन के माता-पिता बने.

The post लाइमलाइट से दूर असीन ने दिखाई बेटी अरिन की झलक, मासूमियत और खूबसूरती देख कहेंगे WOW appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *