शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली और फुटेज के आधार पर आरोपित यमन जैन निवासी आनंद नगर को गिरफ्तार कर लिया।

HighLights
- राऊ पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपित को खोज निकाला
- रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास पकड़ा गया आरोपित
- एयरपोर्ट पर युवती के कार में छूटे मोबाइल भी खोजे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बैंक से लोन के आठ लाख रुपये लेकर घर पहुंचे व्यक्ति ने रुपयों से भरा बैग लिफ्ट में रखा और घर पहुंचने की जल्दबाजी में उसे वहीं भूल गया। कुछ देर बाद जब बैग लेने वापस पहुंचा तो वह गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपित गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिए।
घटना ट्रेजर फैंटेसी कालोनी की है। फरियादी बैंक से लोन की राशि लेकर अपने घर पहुंचा था। लिफ्ट में रुपयों से भरा बैग फर्श पर रखने के बाद बाहर निकल गया, लेकिन बैग उठाना भूल गया। कुछ देर बाद ध्यान आया तो लिफ्ट में पहुंचा, लेकिन तब तक बैग गायब हो चुका था।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और फुटेज के आधार पर आरोपित यमन जैन निवासी आनंद नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से आठ लाख रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली।
टैक्सी में छूटे डेढ़ लाख के दो मोबाइल, पुलिस ने 30 मिनट में खोजे
एक युवती के डेढ़ लाख रुपये कीमती दो मोबाइल टैक्सी में छूट गए। युवती की फ्लाइट का वक्त हो चुका था। पुलिस ने 30 मिनट में फोन ढूंढ कर लौटा दिए। घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे एयरपोर्ट की है। कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की महिला यात्री ने सउनि ओमसत्य यादव और एरोड्रम थाने के आरक्षक प्रताप सिंह कौरव को बताया कि वह करीब 10 मिनट पहले ओंकारेश्वर से टैक्सी से एयरपोर्ट पहुंची थी।
जल्दबाजी में उसके दोनों मोबाइल टैक्सी में ही छूट गए। महिला की फ्लाइट रात 8.30 बजे रवाना होनी थी। पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट और आसपास के फुटेज खंगाले और टैक्सी (एमपी 09 बीयू 7278) को ढूंढ लिया। पुलिस ने पीओएस की मदद से वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर निकाला और युवती के फोन भी मिल गए।
यह भी पढ़ें- ऑटो में छूटा बैग चालक ने लौटाया. बैग में थे 1 लाख 20 हजार रुपए व 2 मोबाइल
Source link
#लफट #म #छट #आठ #लख #रपय #स #भर #बग #घर #पहचन #स #पहल #ह #चर #ल #उड #इदर #पलस #न #खज #नकल

