लेवल-2 एडीएएस के साथ अपडेट हुई बलेनो:क्या टाटा अल्ट्रोज के सनरूफ व सुरक्षा फीचर्स पर पड़ेगी भारी? देखें तुलना – Updated Maruti Baleno Vs Tata Altroz, Price, Features, More Comparison
“_id”:”6aaf6a293d2d3e905b07d530″,”slug”:”updated-maruti-baleno-vs-tata-altroz-price-features-more-comparison-2026-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लेवल-2 एडीएएस के साथ अपडेट हुई बलेनो: क्या टाटा अल्ट्रोज के सनरूफ व सुरक्षा फीचर्स पर पड़ेगी भारी? देखें तुलना”,”category”:”title”:”Automobiles”,”title_hn”:”ऑटो-वर्ल्ड”,”slug”:”automobiles”
मारुति सुजुकी ने बलेनो को नए डिजाइन, जेड सीरीज पेट्रोल इंजन और सेगमेंट-फर्स्ट लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। जो टाटा अल्ट्रोज को टक्कर दे रही है। तो क्या अपडेटेड बलेनो के नए टेक फीचर्स अल्ट्रोज के डीजल और डीसीटी विकल्पो पर भारी पड़ेंगे? जानिए इस तुलनात्मक लेख में।
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज की तुलना – फोटो : tata.cars and nexaexperience
विस्तार
लंबे समय के बाद मारुति बलेनो के डिजाइन और फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इसमें अब कंपनी ने 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इन बदलावों के बाद बलेनो एक बार फिर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज को टक्कर देती नजर आती है। वहीं, अल्ट्रोज को 2025 में मिड-लाइफ अपडेट मिल चुका है। दोनों कारों का मुकाबला सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और कॉम्पैक्ट सेडान की लंबी रेंज से भी होता है। ऐसे में सवाल है कि दोनों कारें एक-दूसरे के सामने कैसी हैं? आइए जानते हैं।