वर्ल्ड पोहा डे पर इंदौर में जबरदस्त उत्साह, राजवाड़ा पर कैलाश विजयवर्गीय ने लिया इंदौरी पोहे का स्वाद

वर्ल्ड पोहा डे पर इंदौर में जबरदस्त उत्साह, राजवाड़ा पर कैलाश विजयवर्गीय ने लिया इंदौरी पोहे का स्वाद

विश्व पोहा दिवस के अवसर पर इंदौर में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में पोहा उत्सव आयोजित किए गए। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 06:03:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 06:03:11 PM (IST)

वर्ल्ड पोहा डे पर इंदौर में जबरदस्त उत्साह, राजवाड़ा पर कैलाश विजयवर्गीय ने लिया इंदौरी पोहे का स्वाद
कैलाश विजयवर्गीय ने लिया इंदौरी पोहे का स्वाद

HighLights

  1. विश्व पोहा दिवस पर इंदौर में कई स्थानों पर हुए आयोजन
  2. राजवाड़ा पहुंचकर कैलाश विजयवर्गीय ने लिया इंदौरी पोहे का स्वाद
  3. मंत्री बोले, इंदौर में हर दिन किसी न किसी रूप में पोहा दिवस

डिजिटल डेस्क। विश्व पोहा दिवस के अवसर पर इंदौर में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में पोहा उत्सव आयोजित किए गए, जहां लोगों ने इंदौर की पहचान बन चुके इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लिया और इसकी लोकप्रियता का जश्न मनाया।

कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल

राजवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इंदौरी पोहे का स्वाद लिया और शहरवासियों को विश्व पोहा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंदौर में पोहा केवल एक नाश्ता नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा है।

इंदौर में सुबह की शुरुआत पोहे से होती है

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में सुबह की शुरुआत पोहे से होती है, लोगों की बातचीत में भी पोहे का जिक्र रहता है और मेहमानों के स्वागत में भी इसे विशेष स्थान दिया जाता है। उनका कहना था कि इंदौर के लोगों के लिए हर दिन किसी न किसी रूप में पोहा दिवस जैसा ही होता है।

कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लोगों को पोहा वितरित किया गया और इंदौर की खानपान संस्कृति से जुड़े इस लोकप्रिय व्यंजन की विशेषताओं पर भी चर्चा हुई।


www.naidunia.com
#वरलड #पह #ड #पर #इदर #म #जबरदसत #उतसह #रजवड #पर #कलश #वजयवरगय #न #लय #इदर #पह #क #सवद

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *