वायरल वीडियो: रेड कार्पेट पर निकिता रावल को महिला फैन ने किया जबरदस्ती लिप-टू-लिप KISS, कैमरे में कैद हुई घटना

वायरल वीडियो: रेड कार्पेट पर निकिता रावल को महिला फैन ने किया जबरदस्ती लिप-टू-लिप KISS, कैमरे में कैद हुई घटना



वायरल वीडियो: रेड कार्पेट पर निकिता रावल को महिला फैन ने किया जबरदस्ती लिप-टू-लिप KISS, कैमरे में कैद हुई घटना

Nikita Rawal Viral Video: निकिता रावल का एक वीडियो सोशल मीडिया  पर काफी वायरल हो रहा हैं,  जब एक इवेंट के रेड कार्पेट के दौरान एक महिला फैन ने जबरदस्ती उन्हें किस कर लिया. पैपराजी के सामने पोज देते समय यह घटना कैमरा में कैप्चर हुई. इसके बाद एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Nikita Rawal Viral Clip: रेड कार्पेट पर हुआ अजीब वाकया

निकिता रावल एक इवेंट में शामिल हुई थीं. वह रेड कार्पेट पर फोटो खिंचवा रही थीं, तभी एक महिला फैन उनके पास आई और सेल्फी लेने की इच्छा जताई. निकिता ने मुस्कुराते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाई.

लेकिन सेल्फी लेने के तुरंत बाद महिला फैन ने पहले उनके गाल पर किस किया और फिर अचानक जबरदस्ती उनके होंठों पर किस कर लिया.

View on Instagram

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस हरकत से निकिता घबरा गईं. उन्होंने खुद को छुड़ाने और महिला को दूर करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ पल तक उन्हें पकड़े रही. जाते समय भी उसने एक बार फिर निकिता के गाल पर किस किया. घटना के बाद निकिता काफी उनकंफर्टबल नजर आईं.

This is not the First Incident: पहले भी हो चुकी है सुरक्षा से जुड़ी घटना

निकिता रावल के साथ सुरक्षा से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2021 में उन्होंने एक स्टॉकर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.

Nikita on Ranbir Kapoor’s Rama Character: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर दिया था बयान

हाल ही में निकिता रावल अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में थीं. उन्होंने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाए थे.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भगवान राम जैसा किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी की बात है. उनके मुताबिक, ऐसे किरदार से लोगों की धार्मिक भावनाएं और आस्था जुड़ी होती हैं, इसलिए अभिनेता के पुराने बयानों पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है.

निकिता ने यह भी कहा कि अगर रणबीर कपूर के किसी पुराने बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इस पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर माफी भी मांगनी चाहिए. उनका मानना है कि इससे विवाद कम करने में मदद मिल सकती है.

Who is Nikita Rawal: कौन हैं निकिता रावल 

निकिता एक डांसर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ साउथ – इंडियन फिल्मों में काम किया हैं. उन्होंने ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’, ‘ब्लैक एंड व्हाइट’, ‘द हीरो – अभिमन्यु’ और ‘अम्मा की बोली’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है. एक्टिंग के अलावा, वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तकी हैं और ‘आस्था फाउंडेशन’ नामक एनजीओ के जरिए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं.

 यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के पुराने ‘बीफ’ बयान पर फिर मचा बवाल, इस एक्ट्रेस ने छेड़ा #BoycottRanbirKapoor अभियान, बोली- माफी मांगे

The post वायरल वीडियो: रेड कार्पेट पर निकिता रावल को महिला फैन ने किया जबरदस्ती लिप-टू-लिप KISS, कैमरे में कैद हुई घटना appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *