![]()
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में दुधाना के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में खेड़ीखाल निवासी जितेंद्र बागरी (पिता राधेश्याम बागरी) की मौत हो गई। वहीं, मनीष मालवीय (पिता राजेश मालवीय) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र और मनीष एक ही बाइक से दूध लेने दुधाना जा रहे थे। खेड़ीखाल और दुधाना के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मनीष को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल चौकी उपनिरीक्षक बाबूलाल डाबी ने बताया कि मृतक जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है
Source link
#वहन #क #टककर #स #बइक #सवर #यवक #क #मत #एक #गभर #घयल #जल #असपतल #म #भरत #दधन #क #पस #हदस #shajapur #News


