विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम यादव:  कंठाल-सती गेट मार्ग चौड़ीकरण का जायजा लिया; बोले- जनता के सहयोग से बदलेगा उज्जैन का स्वरूप – Ujjain News

विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम यादव: कंठाल-सती गेट मार्ग चौड़ीकरण का जायजा लिया; बोले- जनता के सहयोग से बदलेगा उज्जैन का स्वरूप – Ujjain News

विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम यादव:  कंठाल-सती गेट मार्ग चौड़ीकरण का जायजा लिया; बोले- जनता के सहयोग से बदलेगा उज्जैन का स्वरूप – Ujjain News


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंठाल चौराहे से सती गेट और छोटा सराफा तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। कुछ दिन बाद शाही सवारी का मार्ग भी यहीं से रहेगा, इसलिए उन्होंने निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों से काम की जानकारी ली। रहवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया स्थानीय रहवासियों ने पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि उज्जैन के विकास में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कई रहवासियों और दुकानदारों ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से अपने मकान और दुकानों के हिस्से हटाए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार के संकल्प के साथ जनता का संकल्प जुड़ना बताया। विकास के बाद बदलेगा शहर का स्वरूप डॉ. यादव ने सभी समाज और धर्मों के लोगों का उज्जैन के भविष्य को बेहतर बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के कारण कुछ दिनों तक परेशानी होगी, लेकिन इसके बाद उज्जैन का स्वरूप बेहद आकर्षक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा विक्रमादित्य और बाबा महाकाल की नगरी का बदलता सौंदर्य आने वाले समय में सभी को आकर्षित करेगा। यह सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को स्वर्णिम शहर बनाने की दिशा में एक कदम है। 410 मीटर मार्ग 15 मीटर चौड़ा होगा सिंहस्थ-2028 के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक करीब 410 मीटर लंबा मार्ग 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसमें करीब 310 मीटर हिस्से में पीसीसी सड़क का काम पूरा हो चुका है। कंठाल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्राचीन सती माता द्वार के विकास और सौंदर्यीकरण का काम भी प्रस्तावित है। डिजाइन देखी, गणेश मंदिर में दर्शन किए मुख्यमंत्री ने कंठाल चौराहा और सती माता द्वार के प्रस्तावित विकास की डिजाइन भी देखी। उन्होंने भगवान श्री चिंताहरण गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया।

Source link
#वकस #करय #क #नरकषण #करन #पहच #सएम #यदव #कठलसत #गट #मरग #चडकरण #क #जयज #लय #बल #जनत #क #सहयग #स #बदलग #उजजन #क #सवरप #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *