विक्की या कटरीना किसकी तरह दिखता है विहान? दादा शाम कौशल ने किया खुलासा; बेटे-बहू की जमकर की तारीफ – Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Reveals Whether Grandson Vihaan Looks More Like Him Or Katrina Kaif

विक्की या कटरीना किसकी तरह दिखता है विहान? दादा शाम कौशल ने किया खुलासा; बेटे-बहू की जमकर की तारीफ – Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Reveals Whether Grandson Vihaan Looks More Like Him Or Katrina Kaif


बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान के माता-पिता बने। हालांकि, इस कपल ने अभी बेटे को लोगों की नजरों से दूर रखने का फैसला किया है और उसका चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है। इस वजह से फैंस को बच्चे के बारे में जानकारी के लिए परिवार के सदस्यों पर ही निर्भर रहना पड़ा है। हाल ही में विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया कि बच्चा ज्यादा विक्की जैसा दिखता है या कटरीना जैसा।


बहुत प्यारा है विहान


इंडिया टुडे से बात करते हुए शाम कौशल ने माना कि उन्हें लगता है कि विहान ज्यादातर विक्की जैसा दिखता है। अपने पोते के बारे में बात करते हुए शाम ने कहा कि उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब भी मैं काम में बिजी होता हूं और उसे गले नहीं लगा पाता, तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात कर लेता हूं। वह बहुत प्यारा है। मैं जितना हो सके भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *