विजयराघवगढ़ दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने देर रात शेरा मिश्रा को हिरासत में लिया, कार्रवाई जारी – Katni News

विजयराघवगढ़ दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने देर रात शेरा मिश्रा को हिरासत में लिया, कार्रवाई जारी – Katni News

विजयराघवगढ़ दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने देर रात शेरा मिश्रा को हिरासत में लिया, कार्रवाई जारी – Katni News


कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी प्रशांत मिश्रा उर्फ शेरा मिश्रा को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शेरा मिश्रा को पकड़ा। हालांकि, सुरक्षा और जांच के मद्देनजर पुलिस ने अभी उस गुप्त स्थान का खुलासा नहीं किया है, जहां से आरोपी को दबोचा गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। यह सनसनीखेज मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, घटना बीते 15 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। उस समय महिला के पति गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गए हुए थे और वह घर पर पूरी तरह अकेली थी। महिला जब घर के बाहरी हिस्से में बर्तन मांज रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा ने पीछे के दरवाजे से चुपके से आंगन में प्रवेश किया। आरोपी ने पीछे से महिला का मुंह दबाया और उसे घसीटते हुए जबरन घर के अंदर ले गया। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए हरसंभव संघर्ष किया और कड़ा विरोध जताया, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। वारदात के बाद भागते समय आरोपी ने पीड़िता और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके डर से पीड़िता सहमी हुई थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Source link
#वजयरघवगढ #दषकरम #ममल #क #मखय #आरप #गरफतर #पलस #न #दर #रत #शर #मशर #क #हरसत #म #लय #कररवई #जर #Katni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *