विजयवर्गीय बोले- कोई कैसे कह दे, भारत तेरे टुकड़े होंगे:  कहा- पूर्वजों ने बलिदान दिया, अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे; इंदौर में 30 को पैदल मार्च – Indore News

विजयवर्गीय बोले- कोई कैसे कह दे, भारत तेरे टुकड़े होंगे: कहा- पूर्वजों ने बलिदान दिया, अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे; इंदौर में 30 को पैदल मार्च – Indore News

विजयवर्गीय बोले- कोई कैसे कह दे, भारत तेरे टुकड़े होंगे:  कहा- पूर्वजों ने बलिदान दिया, अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे; इंदौर में 30 को पैदल मार्च – Indore News


मध्य प्रदेश भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। ऐसे में कोई कैसे कह सकता है कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह।’ कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भारत माता हमारी माता हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति नहीं देखना चाहने वाले कुछ लोग भारत में भी अराजकता फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। विजयवर्गीय बोले- अराजकता के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या देश में अराजकता फैलाने वालों का समर्थन किया जाएगा? क्या लोग रिजीम चेंज के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और लोगों का नुकसान करेंगे? सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगा पैदल मार्च भाजपा का पैदल मार्च 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगा। विजयवर्गीय ने मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ और ‘अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन चल रहा है। फ्रांस, इटली और पड़ोसी देशों का भी किया जिक्र विजयवर्गीय ने अपने वीडियो में कहा- दुनिया में अराजकता हो रही है। फ्रांस, इटली और अल्बेरिया में भी अराजकता है। भारत ने अपने पड़ोसी देशों बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल को बिखरते देखा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति नहीं देखना चाहते। देश में भी अराजकता फैलाना चाहते हैं। सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने किया था रूट का निरीक्षण पैदल मार्च की तैयारियों के तहत सोमवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मार्च के मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। …………………….. यह खबर भी पढ़ें मंत्री विजयवर्गीय ने महिला पार्षद की बॉडी पर टिप्पणी की मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी की। उन्होंने पहले पार्षद के काम की तारीफ की, फिर कहा- आपकी जरा चौड़ाई बढ़ गई है। कमेंट करते ही मंच पर बैठे बीजेपी नेता हंसने लगे। अब वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#वजयवरगय #बल #कई #कस #कह #द #भरत #तर #टकड #हग #कह #परवज #न #बलदन #दय #अरजकत #बरदशत #नह #करग #इदर #म #क #पदल #मरच #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *