विदिशा में महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:  बेतवा घाट पर लोग बोले- छठ पर ऐसा नहीं लगा कि घर से दूर हैं – Vidisha News

विदिशा में महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया: बेतवा घाट पर लोग बोले- छठ पर ऐसा नहीं लगा कि घर से दूर हैं – Vidisha News

छठ पर्व पर रविवार शाम विदिशा के बेतवा नदी घाट पर भोजपुरी समाज के परिवार जुटे। बाढ़ वाले पुल के नीचे बने घाट पर व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास

.

महिलाएं सजे हुए सूप में मौसमी फल, गन्ना, हरी सब्जियां, फूल और घर में बने पारंपरिक पकवान लेकर पहुंचीं। लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा की और छठी मैया के जयकारे लगाए।

विदिशा में भोजपुरी समाज के 150 से अधिक परिवार कई साल से छठ पर्व की परंपरा निभा रहे हैं। बिहार से आकर यहां बसे परिवारों के लिए यह आयोजन अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी है।

लोगों ने क्या कहा?

पूजा में शामिल डॉक्टर शालिनी ने कहा कि विदिशा में आयोजन के दौरान उन्हें घर से दूर होने का एहसास नहीं हुआ। डॉक्टर अजीत कुमार ने आयोजन समिति और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व अब क्षेत्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर देशभर के लोगों को संस्कृति से जोड़ रहा है।

छठ पर्व की परंपरा के अनुसार, व्रती महिलाएं सोमवार सुबह फिर बेतवा घाट पहुंचेंगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय पूजा पूरी होगी और व्रत का पारण किया जाएगा।

देर शाम विधायक मुकेश टंडन बेतवा नदी पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से चर्चा की।

विदिशा में महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:  बेतवा घाट पर लोग बोले- छठ पर ऐसा नहीं लगा कि घर से दूर हैं – Vidisha News

Source link
#वदश #म #महलओ #न #डबत #सरय #क #अरघय #दय #बतव #घट #पर #लग #बल #छठ #पर #ऐस #नह #लग #क #घर #स #दर #ह #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *