विदिशा लूटकांड के बाद व्यापारियों में आक्रोश:  एसपी को सौंपा ज्ञापन; आरोपियों पर 30 हजार का इनाम – Vidisha News

विदिशा लूटकांड के बाद व्यापारियों में आक्रोश: एसपी को सौंपा ज्ञापन; आरोपियों पर 30 हजार का इनाम – Vidisha News

विदिशा लूटकांड के बाद व्यापारियों में आक्रोश:  एसपी को सौंपा ज्ञापन; आरोपियों पर 30 हजार का इनाम – Vidisha News


विदिशा जिले के शमशाबाद में सराफा व्यापारी से हुई लूट के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। गुरुवार को व्यापार महासंघ ने पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और नियमित पुलिस गश्त की मांग की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि शमशाबाद की घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल है। सराफा कारोबारियों को साप्ताहिक हाट-बाजारों में लाखों रुपए के सोने-चांदी के साथ आना-जाना पड़ता है, लेकिन उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ज्ञापन में पात्र व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने, बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील मार्गों पर निगरानी मजबूत करने की मांग भी की गई। सोना-चांदी और कैश ले गए बदमाश
यह घटना बुधवार शाम शमशाबाद-विदिशा रोड पर पिपलधार के पास हुई थी। तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने विदिशा निवासी सराफा व्यापारी संजय सोनी और उनके बेटे पर हमला किया। बदमाशों ने कट्टे से फायर कर संजय सोनी को घायल कर दिया और सोना-चांदी व नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित संजय सोनी के अनुसार, बदमाश करीब 25 से 30 किलो चांदी, 25 से 30 ग्राम सोना और कुछ नकदी लूटकर ले गए। लूटे गए माल की कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। छह टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए जिले में छह विशेष टीमें बनाई गई हैं। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फरवरी में भी हुई थी लूट
फरवरी 2026 में ग्यारसपुर क्षेत्र के वर्धा गांव के पास सराफा व्यापारी हिमांशु सोनी के साथ भी लूट का प्रयास हुआ था। लगातार दूसरी बड़ी वारदात के बाद व्यापारियों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा।

Source link
#वदश #लटकड #क #बद #वयपरय #म #आकरश #एसप #क #सप #जञपन #आरपय #पर #हजर #क #इनम #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *