इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
पढ़ने का समय: 3 मिनट
वियतनाम के फ़ू क्वॉक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों के एक समूह को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई, जिस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई.
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है.
अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, 32 पर्यटकों, कुछ चालक दल के सदस्यों और फ़्लाइट अटेंडेंट को लेकर जा रही स्पीडबोट 11 जुलाई को दोपहर क़रीब 1 बजे पलटी.
तुओई त्रे अख़बार के मुताबिक़, 23 लोगों को किनारे लाया गया है और उनका इलाज चल रहा है. रजिस्ट्रेशन नंबर एजी 26751 वाली यह स्पीडबोट मिन्ह हुई फ़ू क्वॉक ट्रेडिंग एंड टूरिज़्म कंपनी लिमिटेड की है.
कैसे हुई दुर्घटना
इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
होन मे रुट न्गोआई से लगभग 400 मीटर आगे बढ़ने के बाद स्पीडबोट में अचानक ख़राबी आ गई और वह पलट गई, जिससे सभी यात्री और चालक दल के सदस्य समुद्र में गिर गए.
एक वीडियो में हादसे वाली जगह पर तेज़ हवा और ऊंची लहरें दिखाई दे रही हैं. बचाव दल पानी में मौजूद लोगों की तरफ़ लाइफ़गार्ड फेंक रहा है, जबकि जेट स्की बचाए गए लोगों को किनारे तक पहुंचाने में जुटी हैं.
सीमा सुरक्षा बल ने बचाव अभियान में दो नौकाएं और 35 जवान तैनात किए.
इस अभियान में नौसेना, तटरक्षक बल और दूसरी संबंधित एजेंसियों ने साथ मिलकर काम किया.
यह हादसा होन मे रुट द्वीप पर हुआ, जो अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है और फ़ू क्वॉक के सबसे बेहतरीन कोरल रीफ़ डाइविंग स्थलों में से एक माना जाता है.
इस जगह तक पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर नाव का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें क़रीब 20 से 40 मिनट का समय लगता है.
भारतीय दूतावास ने क्या कहा
इमेज स्रोत, @AmbHanoi
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, “आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फ़ू क्वॉक द्वीप के पास पलटी नाव में ये 32 भारतीय पर्यटक सवार थे.”
“हम हताहतों से जुड़ी बाकी जानकारी जुटा रहे हैं. जैसे ही पुष्टि होगी, आगे की जानकारी साझा की जाएगी.”
दूतावास ने उन 32 भारतीय पर्यटकों की सूची भी जारी की है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
Source link
#वयतनम #म #भरतय #परयटक #क #लकर #ज #रह #नव #पलट #क #हई #मत

