विवेक ने सलमान की फिल्म की तारीफ की: पुरानी अनबन भुलाकर शुभकामनाएं दीं; बोले- सेना के शौर्य पर बनी ‘मातृभूमि’ को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए – Vivek Oberoi Praises Salman Khan Film Matrubhumi

विवेक ने सलमान की फिल्म की तारीफ की: पुरानी अनबन भुलाकर शुभकामनाएं दीं; बोले- सेना के शौर्य पर बनी ‘मातृभूमि’ को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए – Vivek Oberoi Praises Salman Khan Film Matrubhumi


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विवेक ने सलमान की फिल्म की तारीफ की: पुरानी अनबन भुलाकर शुभकामनाएं दीं; बोले- सेना के शौर्य पर बनी ‘मातृभूमि’ को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए – Vivek Oberoi Praises Salman Khan Film Matrubhumi

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच सालों पुरानी अनबन किसी से छिपी नहीं है। दोनों के रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, विवेक ने अब सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विवेक ने हाल ही में कैंसर मरीजों के लिए फिल्म ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सलमान की फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी पर बनी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए।

4 दिसंबर को सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और विवेक की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

सलमान की फिल्म पर क्या बोले विवेक?

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर विवेक ने कहा, “मेरा मानना है कि भारतीय सेना के शौर्य, बहादुरी, साहस और पराक्रम पर कोई फिल्म बनती है, तो एक दर्शक के तौर पर हमें उसका समर्थन करना चाहिए। इस फिल्म को बहुत प्यार मिलना चाहिए।”

उन्होंने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया को अपना दोस्त बताते हुए कहा, “मेरे दोस्त अपूर्व लाखिया ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। मैंने उनके साथ फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ की थी। उनकी इस फिल्म के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि फिल्म सफल हो और लोगों को इससे प्रेरणा मिले।”

विवेक ने कहा कि वर्दी पहने जवानों के प्रति सम्मान पैदा करने वाली हर फिल्म सफल होनी चाहिए।

कैंसर मरीजों के लिए ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीजों के लिए ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी। इसका मकसद इलाज के मुश्किल दौर से गुजर रहे मरीजों को कुछ समय के लिए खुशी और मनोरंजन देना था। विवेक लंबे समय से कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद से जुड़े हैं। इस स्क्रीनिंग के जरिए उन्होंने मरीजों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की।

‘रामायण’ में विद्युतजिह्वा के किरदार में नजर आए विवेक

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी फिल्म ‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के किरदार में नजर आए हैं। विद्युतजिह्वा शूर्पणखा के पति हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं।

विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘रामायण’ के लिए अपनी पूरी फीस कैंसर से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए देने का फैसला किया था। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा था कि वह इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लेना चाहते और अपनी पूरी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए देना चाहते हैं। सितंबर 2026 में उन्होंने अपना यह वादा पूरा करते हुए 50 कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी भी उठाई।

2003 में हुआ था सलमान और विवेक के बीच विवाद

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के रिश्तों में कड़वाहट 2003 में शुरू हुई थी। उस समय विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान पर धमकी भरे फोन करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। यह विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *