भोपाल29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी भोपाल में 5 जून के विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 7 जून के वर्ल्ड बाइसिकल डे तक पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। साइक्लोथॉन, जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक पहल और साइकिल रैली के जरिए शहर में ‘ग्रीन और फिट इंडिया’ का संदेश दिया जाएगा।
एनजीटी बार एसोसिएशन की साइक्लोथॉन, शाहपुरा झील तक निकलेगी रैली
विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) बार एसोसिएशन, सेंट्रल जोनल बेंच द्वारा सुबह 6 बजे साइक्लोथॉन 2026 का आयोजन किया जाएगा। रैली एनजीटी भवन से शुरू होकर शाहपुरा झील पार्क तक पहुंचेगी। इसमें न्यायपालिका, अधिवक्ता, अधिकारी, छात्र और आम नागरिक शामिल होंगे। समापन पर पौध वितरण और अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

मानव संग्रहालय में भी कार्यक्रम हुआ।
मानव संग्रहालय में वृक्षारोपण और पर्यावरण विषयक परिचर्चा
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) भोपाल, केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को सुबह 10:30 बजे संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मालती राय होंगी। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनजातीय आवास परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद आयोजित परिचर्चा में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, दैनिक जीवन में इको-फ्रेंडली आदतों और सोशल मीडिया की भूमिका जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में मीडिया के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा। आयोजकों ने नागरिकों, विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।
अर्श फाउंडेशन की पहल, ‘इको-फ्रेंडली’ आदतें अपनाने का आह्वान
अर्श फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस को सहभागी रूप में मनाने की पहल की है। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे दिनभर कोई पर्यावरण-अनुकूल आदत अपनाकर उसकी फोटो या वीडियो साझा करें। कपड़े के बैग का उपयोग, प्लास्टिक की जगह स्टील बोतल, साइकिल से आवागमन, पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल और पानी-बिजली की बचत जैसे उपायों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सुबह 8 बजे शुरू होगी साइकल रैली।
वर्ल्ड बाइसिकल डे पर ‘संडे ऑन साइकिल’, टीटी नगर स्टेडियम से निकलेगी राइड
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सीआरसी भोपाल द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत 7 जून को ‘Sunday’s on Cycle’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह साइकिल रैली टीटी नगर स्टेडियम से सुबह 6 बजे शुरू होकर बोर्ड ऑफिस तक जाएगी और वापस स्टेडियम पहुंचेगी। रैली से पहले जुम्बा सेशन होगा, वहीं प्रतिभागियों को फ्री टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट भी दिए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, साइक्लिंग कल्चर, पर्यावरण जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
इन सभी आयोजनों के जरिए भोपाल में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को न सिर्फ जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

Source link
#वशव #परयवरण #दवस #स #वरलड #बइसकल #ड #तक #भपल #म #हरत #और #फटनस #गतवधय #क #धम #सइकल #रल #हग #आकरषण #Bhopal #News


