वीडियो:पत्रकार ने पूछा बाबर आजम के फॉर्म पर सवाल, भड़क गए कोच माइक हेसन; बोले- बस अब बहुत हो गया – Pakistan Coach Mike Hesson Snaps At Journalist Over Babar Azam’s Form, Says I’ve Had Enough
“_id”:”6afdd597654995acaa03d81d”,”slug”:”pakistan-coach-mike-hesson-snaps-at-journalist-over-babar-azam-s-form-says-i-ve-had-enough-2026-11-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वीडियो: पत्रकार ने पूछा बाबर आजम के फॉर्म पर सवाल, भड़क गए कोच माइक हेसन; बोले- बस अब बहुत हो गया”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
बाबर आजम – फोटो : PTI/BCB
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना आपा खो बैठे। बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर हेसन पत्रकार पर भड़क गए। उन्होंने साफ कहा कि वह हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ही सवाल का जवाब देते-देते थक चुके हैं और अब टीम के प्रदर्शन पर बात करना चाहते हैं।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। आगामी विश्व कप को देखते हुए उनकी बल्लेबाजी और निरंतरता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कोच माइक हेसन से बाबर की फॉर्म को लेकर सवाल पूछ लिया। पत्रकार ने पूछा कि क्या बाबर आजम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तानी प्रशंसकों को चिंता करनी चाहिए या फिर उन्हें इस मामले में निश्चिंत रहना चाहिए? इस सवाल पर हेसन का जवाब काफी तीखा रहा।