![]()
धार जिले के तिरला में गुरुवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों को मिशन के उद्देश्यों और प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, आजीविका को मजबूत करना और टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण को गति देना है। मिशन के तहत पात्र परिवारों को 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, डिजिटल कार्यप्रणाली, पारदर्शी भुगतान व्यवस्था, तकनीक आधारित निगरानी, सामाजिक अंकेक्षण और ग्राम स्तर पर विकेंद्रीकृत योजना निर्माण जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष बल दिया जाएगा। विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों को प्रदर्शनी, पोस्टर और अन्य जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, श्रमिकों और ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि यह मिशन ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
Source link
#वबगरमण #मशन #स #परवर #क #मलग #दन #रजगर #डजटल #नगरन #और #परदरश #भगतन #वयवसथ #पर #नए #मशन #क #वशष #जर #Dhar #News


