![]()
पन्ना। जिले के सिरमिया थाना क्षेत्र में रतारु के पास बुधवार को शराब से भरा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक सागर से अमानगंज स्थित आबकारी वेयरहाउस की ओर शराब लेकर जा रहा था। हादसे में ट्रक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। जर्जर सड़क और धूल के कारण नहीं दिखा गड्ढा चालक शक्ति दुबे ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी दौरान सामने से एक बड़ा वाहन गुजरने पर सड़क पर काफी धूल उड़ने लगी। धूल के कारण सड़क किनारे मौजूद गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा। इसी वजह से ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने समय रहते लगाई छलांग हादसे के दौरान चालक शक्ति दुबे ने सूझबूझ दिखाते हुए पलटते ट्रक से समय रहते छलांग लगा दी। इससे वह सुरक्षित बच गया। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सिरमिया थाना पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिरमिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारण सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रक और शराब लदे वाहन को लेकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ-11 GD-5844 बताया गया है।
Source link
#शरब #स #भर #टरक #पलट #चलक #न #कदकर #बचई #जन #बलधल #क #करण #नह #दख #गडढ #सगर #स #अमनगज #ज #रह #थ #Panna #News


