{“_id”:”6b09032eaf1dfd77680f2ea4″,”slug”:”action-taken-over-negligence-in-the-registration-of-pregnant-women-salaries-of-8-anms-and-6-supervisors-deducted-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4975492-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शहडोल: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में लापरवाही पर सख्ती, 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बैठक में मौजूद अधिकारी
विस्तार
जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश मिश्रा ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधितों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि का आकलन किया गया। इसमें 5 आशा कार्यकर्ताओं, बुढ़ार, जयसिंहनगर और ब्यौहारी के 3 ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर (बीईई), 5 ऑपरेटर और शहरी क्षेत्र की सहायक कार्यक्रम प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने संबंधितों से कार्य में कमी को लेकर जवाब मांगा है।
सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का भी समन्वय लिया जा रहा है। टीकाकरण की कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर: बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, लखनऊ से दबोचा गया मुख्य आरोपी, 1 दिसंबर तक रिमांड पर
30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
जिले के 257 उपस्वास्थ्य केंद्रों में 26 से 30 नवंबर तक विशेष कैचअप राउंड आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कम उपलब्धि वाले केंद्रों पर विशेष फोकस रहेगा। अभियान के तहत ऐसे पात्र बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण कराया जाएगा, जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से छूट गए हैं। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अमले को घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में ही पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक जांच का लाभ मिल सके।
Source link
#शहडल #गरभवत #महलओ #क #पजयन #और #टककरण #म #लपरवह #पर #सखत #एएनएम #और #सपरवइजर #क #वतन #कटग


