शहडोल में कियोस्क की अनुमति के बदले रिश्वत लेते सेंट्रल बैंक अधिकारी गिरफ्तार, जबलपुर CBI की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

शहडोल में कियोस्क की अनुमति के बदले रिश्वत लेते सेंट्रल बैंक अधिकारी गिरफ्तार, जबलपुर CBI की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 11:00:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 11:00:18 PM (IST)

शहडोल में कियोस्क की अनुमति के बदले रिश्वत लेते सेंट्रल बैंक अधिकारी गिरफ्तार, जबलपुर CBI की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
सहायक प्रबंधक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया

HighLights

  1. सहायक प्रबंधक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया
  2. बैंकिंग कियोस्क की अनुमति और प्रस्ताव स्वीकृति के बदले मांगी गई थी रिश्वत
  3. कार्यालय और निवास पर जांच शुरू की, ग्वालियर स्थित घर भी जांच के दायरे में

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहडोल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) जबलपुर इकाई की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी

शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। प्रस्ताव को स्वीकृति और आवश्यक अनुमति जारी करने के बदले बैंक के सहायक प्रबंधक शर्मा ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत की मांग से परेशान दीपेंद्र ने इसकी शिकायत सीबीआइ जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी से की। प्राथमिक जांच और सत्यापन के बाद सीबीआइ ने ट्रैप की कार्रवाई की।

सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया

सहायक प्रबंधक ने दीपेंद्र को गुरुवार को बैंक के बाहर गुरुद्वारे के पास रुपये लेकर मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही शर्मा वहां पहुंचा और दीपेंद्र से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, आसपास मौजूद सीबीआई टीम के सदस्यों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Source link
#शहडल #म #कयसक #क #अनमत #क #बदल #रशवत #लत #सटरल #बक #अधकर #गरफतर #जबलपर #CBI #क #टम #न #क #बड #कररवई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *