![]()
शाजापुर जिले में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक 6 सितंबर तक जिले में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। शनिवार को जिले में करीब 0.35 इंच (9 मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर इस मानसून सीजन में अब तक कुल 28.58 इंच (726 मिलीमीटर) वर्षा हो चुकी है। ठंडी हवा से मौसम में नमी बनी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हवा में नमी 94 प्रतिशत रही। डैम का जलस्तर 10 फीट के पार, फसलों को राहत लगातार हो रही बारिश से इलाके के नदी-नालों और जलस्रोतों में पानी की आवक बनी हुई है। क्षेत्र के मुख्य चिल्लर डैम का जलस्तर 10 फीट से ऊपर पहुंच गया है। इस बारिश से किसानों को खरीफ की फसलों के लिए बड़ी राहत मिली है, हालांकि कुछ जगह खेतों में पानी भरने की नौबत भी आने लगी है। आगे भी बारिश के आसार, सावधानी बरतने की सलाह मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को बारिश और जलभराव के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Source link
#शजपर #म #बरश #जर #अब #तक #इच #पन #गर #चललर #डम #क #जलसतर #फट #क #ऊपर #कल #भ #बरसत #क #सभवन #shajapur #News


