शाजापुर में युवा कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा पाठ:  भाजपा-RSS को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की; चंदा चोरी और पेपर लीक पर जताया विरोध – shajapur (MP) News

शाजापुर के वजीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार शाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी और देश में हो रहे पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर यह आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार और आरएसएस को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। राम मंदिर मामले से देश की आस्था को ठेस पहुंची युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंत सिकरवार ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़े मामले ने देशभर के लोगों की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक, जर्जर सड़कों और युवाओं के रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब देने से लगातार बच रही है। सिकरवार ने प्रधानमंत्री से ‘मन की बात’ करने के बजाय देश की जनता की बात सुनने की अपील की। मामले में लीपापोती करने का लगाया आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर सिंह प्रताप ने आरोप लगाया कि अयोध्या के कथित चंदा चोरी मामले में सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती करने में जुटी है। इस मामले में बड़े रसूखदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान जी की शरण में आए हैं ताकि दोषियों को सजा मिले और सच्चाई सामने आ सके। देखें तस्वीरें…

Source link
#शजपर #म #यव #कगरस #न #कय #हनमन #चलस #पठ #भजपRSS #क #सदबदध #दन #क #पररथन #क #चद #चर #और #पपर #लक #पर #जतय #वरध #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *