शाजापुर में स्ट्रीट डॉग ने 4 लोगों पर हमला किया:  मजदूरी कर घर लौट रहे थे; एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट – shajapur (MP) News

शाजापुर में स्ट्रीट डॉग ने 4 लोगों पर हमला किया: मजदूरी कर घर लौट रहे थे; एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट – shajapur (MP) News

शाजापुर में स्ट्रीट डॉग ने 4 लोगों पर हमला किया:  मजदूरी कर घर लौट रहे थे; एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के लाहोरी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक स्ट्रीट डॉग ने 4 मजदूरों पर हमला कर दिया। सभी मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हमले में एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई है। अन्य लोगों के हाथ, पैर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी चोटें आई हैं। एक को बचाने पहुंचे, तो दूसरों पर भी किया हमला जानकारी के मुताबिक, ग्राम आलाउमरोद निवासी जयराम पिता बलदेव मेवाड़ा, ग्राम मुल्लाखेड़ी निवासी मोहन पिता गोपाल देवड़ा, कमल पिता रामलाल देवड़ा और गणेश पिता गोपाल देवड़ा पर कुत्ते ने हमला किया। कुत्ते ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया। परिवार के बाकी लोग उसे बचाने पहुंचे तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। पीड़ित बोला- कुत्ते को हटाने की कोशिश की, फिर हमला किया पीड़ित जयराम ने बताया कि वह मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसने कुत्ते को दूर हटाने की कोशिश की। इसके बाद कुत्ते ने दोबारा हमला कर दिया। जयराम के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टर बोले- शनिवार को कुत्ते के काटने के 4-5 मामले आए जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर प्रताप जाट ने बताया कि शनिवार को कुत्ते के काटने के 4-5 मामले सामने आए। कुछ लोगों को गहरे घाव थे। कई लोगों के शरीर पर चोट के निशान थे। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

Source link
#शजपर #म #सटरट #डग #न #लग #पर #हमल #कय #मजदर #कर #घर #लट #रह #थ #एक #यवक #क #परइवट #परट #पर #गभर #चट #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *