शादी की तैयारी करते युवक को करंट लगा, मौत:  लाइटिंग लगाते समय तार पानी में गिरा; आज ही आने वाली थी बहन की बारात – Harda News

शादी की तैयारी करते युवक को करंट लगा, मौत: लाइटिंग लगाते समय तार पानी में गिरा; आज ही आने वाली थी बहन की बारात – Harda News

शादी की तैयारी करते युवक को करंट लगा, मौत:  लाइटिंग लगाते समय तार पानी में गिरा; आज ही आने वाली थी बहन की बारात – Harda News


हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जामन्याकला में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपनी बड़ी बहन की शादी की तैयारियों में घर पर लाइटिंग लगा रहा था। इसी दौरान बारिश और तेज हवा के बीच बिजली का तार टूटकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। तार उठाने के दौरान उसे करंट लग गया। हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार को आनी थी बहन की बारात
जानकारी के अनुसार, ग्राम जामन्याकला निवासी पतिराम कोरकू की बड़ी बेटी मनीषा की शादी तय थी और शुक्रवार सुबह ग्राम बड़झिरी से बारात आनी थी। शादी की तैयारियों के चलते घर में उत्सव का माहौल था। मृतक लक्ष्मण कोरकू (19) अपने परिवार के साथ तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था और बहन की शादी को लेकर काफी उत्साहित था। बारिश में टूटा बिजली का तार, पानी में गिरा
गुरुवार शाम करीब 5 बजे लक्ष्मण घर में लाइटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और तेज हवा चलने लगी। हवा के कारण बिजली का तार टूटकर नीचे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जब लक्ष्मण उसे उठाने पहुंचा, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में मगरधा के कुछ निजी डॉक्टरों के पास ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर बोले- एक घंटे पहले ही हो चुकी थी मौत
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अखिल विश्नोई ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल लाने से करीब एक घंटे पहले ही हो चुकी थी। उसके पैर के पंजे में करंट लगने के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम कराने को लेकर अस्पताल में हंगामा
युवक की मौत के बाद उसकी मां, मामा, बुआ और अन्य परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग पर अड़ गए। वे शव को बिना पोस्टमार्टम रात में ही घर ले जाना चाहते थे। इस दौरान जिला अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद परिजन शव को मर्चुरी में रखने के लिए तैयार हुए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सिराली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#शद #क #तयर #करत #यवक #क #करट #लग #मत #लइटग #लगत #समय #तर #पन #म #गर #आज #ह #आन #वल #थ #बहन #क #बरत #Harda #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *