शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, तलाश जारी

शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, तलाश जारी

श्रेयस अय्यर

इमेज स्रोत, Alex Livesey/Getty Images

इमेज कैप्शन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को ‘बेहद खराब’ बताया है

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन को “बेहद खराब” बताया.

पांच मैचों की सिरीज़ में इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त ले ली है, दोनों टीमों के बीच एक मुक़ाबला बारिश में धुल गया था.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन बेहद खराब था. सच कहूं तो इसके लिए इससे बेहतर शब्द मेरे पास नहीं है.”

फिल सॉल्ट के 70 रन और सैम करन की आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए. जवाब में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की तेज़ गेंदबाज़ी के सामने भारतीय बल्लेबाज़ पूरी तरह बिखर गए.

भारत की पूरी टीम सिर्फ़ 76 रन पर सिमट गई, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर है. टीम का कोई भी बल्लेबाज़ 13 रन से अधिक का स्कोर नहीं बना सका. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सबसे अधिक 13 रन बनाए.

मैच के बाद अय्यर ने कहा, “इतने बड़े अंतर से हारना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. सबसे पहले हमें इस हार को स्वीकार करना होगा और फिर ड्रॉइंग बोर्ड पर लौटकर यह समझना होगा कि हमसे कहां गलती हुई.”

उन्होंने पिच का ज़िक्र करते हुए कहा, “विकेट को देखकर मुझे नहीं लगता कि यह 200 रन बनाने वाली पिच थी लेकिन जिस तरह हमने बल्लेबाज़ी की, हमने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए. वहीं से हमारी लय टूट गई और मुझे लगता है कि मैच भी वहीं हाथ से निकल गया.”

सिरीज़ में अभी दो मैच बाकी हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर ने अपने साथियों से व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी लेने और मैच जिताऊ प्रदर्शन करने की अपील की.

उन्होंने कहा, “हमने निश्चित रूप से बहुत खराब क्रिकेट खेली है, लेकिन इससे हमें कई सीख भी मिली हैं. हर खिलाड़ी को यह सोचना होगा कि वह टीम पर कैसे असर डाल सकता है और मैच का मोमेंटम अपनी टीम के पक्ष में कैसे ला सकता है.”

अय्यर ने कहा, “हर खिलाड़ी को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी और यह सोचना होगा कि वह टीम के लिए मैच कैसे जिता सकता है.”

Source link
#शरजह #स #करच #ज #रह #पकसतन #क #करग #वमन #लपत #तलश #जर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *