शिक्षक की रेलवे ट्रैक पर मौत:  व्हाट्सऐप मैसेज में आरोपी पर गलत अफवाहें फैलाने का आरोप ; कार्वाई की मांग – shajapur (MP) News

शिक्षक की रेलवे ट्रैक पर मौत: व्हाट्सऐप मैसेज में आरोपी पर गलत अफवाहें फैलाने का आरोप ; कार्वाई की मांग – shajapur (MP) News

शिक्षक की रेलवे ट्रैक पर मौत:  व्हाट्सऐप मैसेज में आरोपी पर गलत अफवाहें फैलाने का आरोप ; कार्वाई की मांग – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शिक्षक के शव के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। कार्रवाई मृतक के व्हाट्सऐप मैसेज और मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। मृतक की पहचान ग्राम सिरोलिया निवासी सतीश जोशी (38) के रूप में हुई है। स्कूल जाने निकले थे शिक्षक मक्सी पुलिस के मुताबिक, सतीश जोशी ग्राम साजोद के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। घटना वाले दिन सुबह करीब 10:30 बजे वे स्कूल के लिए निकले थे। शाम करीब 5:35 बजे सिरोलिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। जांच में मिला व्हाट्सऐप मैसेज पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान मृतक के भाई दिनदयाल जोशी समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में मृतक का एक व्हाट्सऐप मैसेज भी शामिल किया गया। पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सऐप मैसेज में सतीश जोशी ने दीपक उर्फ कालू पाटीदार पर पिछले करीब दो महीने से परेशान करने और गलत अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए उसे जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। धारा 108 के तहत मामला दर्ज मर्ग जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मक्सी पुलिस ने ग्राम सिरोलिया निवासी दीपक उर्फ कालू पाटीदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link
#शकषक #क #रलव #टरक #पर #मत #वहटसऐप #मसज #म #आरप #पर #गलत #अफवह #फलन #क #आरप #करवई #क #मग #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *