शिक्षक संघ ने TET बंद करने की मांग की:  2022 हड़ताल के दौरान रुका हुआ वेतन देने कहा; मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – Panna News

पन्ना में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ (अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा) की जिला इकाई ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें TET से छूट देने और पुरानी पेंशन देने की मांग शामिल थी। जिलाध्यक्ष विद्याचरण शर्मा के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधियों ने एसडीएम संजय नागवंशी को ज्ञापन दिया। TET से छूट और पहली नियुक्ति से सेवा अवधि की मांग संघ ने कार्यरत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से छूट देने की मांग की है। साथ ही पहली नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि की गणना करने की मांग की गई है। संघ ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS), ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण का लाभ देने की मांग भी रखी है। गुरुजियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता देने की मांग ज्ञापन में गुरुजी संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति की तारीख से वरिष्ठता देने की मांग की गई है। संघ ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था को बंद करने की भी मांग की है। इसके अलावा सितंबर 2022 की हड़ताल के दौरान रुका वेतन जारी करने और लंबित क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान के आदेश जल्द जारी करने की मांग की गई है। संघ ने सरकार से इन मांगों पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

Source link
#शकषक #सघ #न #TET #बद #करन #क #मग #क #हडतल #क #दरन #रक #हआ #वतन #दन #कह #मखयमतर #क #नम #सप #जञपन #Panna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *