शिक्षक-सरपंच पति के बीच विवाद, VIDEO:  सरपंच पति बोले- हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं, शिक्षक बोले- थप्पड़ मारा – Shivpuri News

शिक्षक-सरपंच पति के बीच विवाद, VIDEO: सरपंच पति बोले- हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं, शिक्षक बोले- थप्पड़ मारा – Shivpuri News

शिक्षक-सरपंच पति के बीच विवाद, VIDEO:  सरपंच पति बोले- हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं, शिक्षक बोले- थप्पड़ मारा – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शासकीय शिक्षक और भंवरहार पंचायत के सरपंच पति के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में शिक्षक नीरज गुप्ता खुद पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में शिक्षक को सरपंच पति पुष्पेंद्र यादव की ओर तीन बार हाथ उठाते हुए भी देखा जा सकता है। मामले में सरपंच पति पुष्पेंद्र यादव ने पिछोर थाना और शिक्षा विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सरपंच पति का आरोप- हाजिरी लगाकर शिक्षक चले जाते हैं
पुष्पेंद्र यादव का आरोप है कि शिक्षक नीरज गुप्ता स्कूल में केवल हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक स्कूल की महिला प्रभारी को परेशान करते हैं और बच्चों से अभद्र भाषा में बात करते हैं। उनका कहना है कि ग्रामीणों से लगातार शिकायतें मिलने के बाद वह गांव के लोगों के साथ शिक्षक से बात करने स्कूल पहुंचे थे। शिक्षक ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया
पुष्पेंद्र यादव के अनुसार, उन्होंने शिक्षक से लापरवाही छोड़ने और व्यवहार सुधारने की बात कही। इसी दौरान शिक्षक ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और उन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाने लगे। उनका दावा है कि उस समय कक्षा में ग्रामीणों के अलावा शाला प्रभारी और बच्चे भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान शिक्षक ही आक्रामक हो गए और तीन बार उनके हाथ पर थप्पड़ मारा। इस मामले में शिक्षक नीरज गुप्ता का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इस कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। पुलिस और शिक्षा विभाग ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Source link
#शकषकसरपच #पत #क #बच #ववद #VIDEO #सरपच #पत #बल #हजर #लगकर #गयब #ह #जत #ह #शकषक #बल #थपपड #मर #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *