शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने देशभर में ‘छात्रों की गूँज’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इंदौर में इसका आगाज…और पढ़ें

HighLights
- शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है
- इंदौर में इसका आगाज किया जा रहा है, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों को लेकर सवाल उठाए
- दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शन के साथ इसका समापन होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने देशभर में ‘छात्रों की गूँज’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इंदौर में इसका आगाज किया जा रहा है। स्थानीय प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में शिक्षा के केंद्र इंदौर में विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू होगा। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शन के साथ इसका समापन होगा।
अभियान की घोषणा करने गुरुवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त इंदौप पहुंचे थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े उनके साथ मौजूद थे। अभिषेक दत्त ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली को विद्यार्थियों की सुविधा के बजाय एक ‘वसूली तंत्र’ में बदल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आज देश के युवा परीक्षा, भर्ती और शिक्षा से जुड़े मामलों को लेकर परेशान हैं और उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है।कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और विद्यार्थियों के हितों को लेकर सरकार से सवाल किए। अभिषेक दत्त ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि इंदौर सहित पूरे देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब आंदोलन को जमीनी स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की।
अभियान की स्थानीय रणनीति की जानकारी देते हुए शहर समन्वयक पुनीत सिंह पारिया ने बताया कि इंदौर में आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। 30 जून से शहर में पर्चा वितरण और नुक्कड़ बैठकों की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 1 अगस्त कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अभियान के पहले चरण का समापन 9 अगस्त 2026 को ‘दिल्ली चलो’ के आह्वान के साथ किया जाएगा।
भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, MLB कॉलेज के पास से शराब दुकान को हटाने की मांग
Source link
#शकष #वयवसथ #म #गडबड #क #खलफ #छतर #क #गज #इदर #म #कगरस #न #शर #कय #अभयन #कलकटरट #क #घरव #दलल #कच #करग #वदयरथ


