![]()
इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। आधी रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कानूनी और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शुक्रवार सुबह शव को एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजे जाने की तैयारी की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रशांत सिंह (29) पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी रेवती, गाय घाट, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने तीन परिचितों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। रात करीब 11 बजे शिप्रा क्षेत्र में एक स्थान पर कार रुकने के बाद प्रशांत सिंह नीचे उतरे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल प्रशांत सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मृतक के परिजनों व परिचितों से संपर्क किया। बाद में पता चला कि प्रशांत सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार हैं और रिश्ते में उनके भतीजे लगते हैं। दिल्ली और भोपाल तक पहुंची सूचना, प्रशासन हुआ सक्रिय हादसे की जानकारी मिलते ही भोपाल और दिल्ली स्तर पर भी प्रशासनिक हलचल बढ़ गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन ने देर रात ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी शुरू कर दी, ताकि सुबह जल्द से जल्द पार्थिव देह को दिल्ली रवाना किया जा सके। पुलिस फरार बस चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
www.bhaskar.com
#शपर #म #दरदनक #सडक #हदस #बस #क #टककर #स #रकष #मतर #रजनथ #सह #क #नजदक #रशतदर #क #मत #आध #रत #क #पसटमरटम #क #तयर #Indore #News


