शिल्पा राव:आयोजकों ने सिंगर से मांगी माफी, कहा- आपका आना सम्मान की बात है; जानें क्या है माइक बंद का मामला – Organisers Break Silence After Singer Shilpa Rao Set Is Cut Short Says We Deeply Apologise
“_id”:”6adda1d2127aa6678c0563d4″,”slug”:”organisers-break-silence-after-singer-shilpa-rao-set-is-cut-short-says-we-deeply-apologise-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शिल्पा राव: आयोजकों ने सिंगर से मांगी माफी, कहा- आपका आना सम्मान की बात है; जानें क्या है माइक बंद का मामला”,”category”:”title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”
शिल्पा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (बीएमपी) के आयोजकों ने सिंगर शिल्पा राव के माइक बंद वाले मामले पर माफी मांगी है। 24 अक्तूबर को मुंबई में हुए इस फेस्टिवल में गायिका शिल्पा राव की परफॉरमेंस को अचानक बीच में ही रोक दिया गया था। बताया जा रहा है कि इवेंट के तय समय से पीछे चलने की वजह से परफॉरमेंस के बीच में ही उनका माइक्रोफोन को बंद कर दिया गया।
इस घटना की फेस्टिवल में आए फैंस ने आलोचना की। सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर शिल्पा राव ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, आयोजकों ने बताया कि कुछ परफॉरमेंस के तय समय से ज्यादा चलने की वजह से देरी हुई। इस वजह से परफॉरमेंस को जल्दी खत्म करना पड़ा।