शिवपुरी: घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी, पति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, तब निकली बाहर

शिवपुरी: घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी, पति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, तब निकली बाहर

शिवपुरी: घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी, पति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, तब निकली बाहर

घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर स्थिति में पहुंच गया, जब नाराज महिला स्कूल के पास स्थित कुएं में उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पत्नी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पति ने रस्सी का सहारा लिया लेकिन महिला ने बाहर आने से पहले अपनी बात मनवाने की शर्त रख दी। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पति ने माफी मांगी, जिसके बाद महिला कुएं से बाहर आने के लिए तैयार हुई।


जानकारी के अनुसार सहरिया गांव में बुधवार दोपहर एक दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद महिला घर से निकलकर स्कूल के पास बने कुएं तक पहुंच गई और उसमें छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने महिला को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। महिला के कुएं में पहुंचने के बाद उसका पति भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। उसने तत्काल रस्सी कुएं में डाली, ताकि महिला उसे पकड़कर बाहर आ सके। महिला ने रस्सी तो पकड़ ली लेकिन बाहर निकलने से इनकार कर दिया। उसने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उसका पति ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा और भविष्य में उसे परेशान नहीं करने का आश्वासन नहीं देगा, तब तक वह बाहर नहीं आएगी।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला को समझाने के साथ उसके पति को भी स्थिति की गंभीरता का एहसास कराया। लोगों ने दंपती के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान महिला अपनी शर्त पर अड़ी रही। आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद महिला बाहर आने के लिए राजी हो गई। रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: बेटियों के नाम दान जमीन बैंक में गिरवी रखकर लिया 2 करोड़ का लोन, वसूली रोकने के लिए कराया मुकदमा

घटनाक्रम के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। महिला के सुरक्षित बाहर आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि घरेलू विवाद के कारणों और दंपती के बीच पहले से चल रहे तनाव को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने महिला के पति के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पति जब भी घर से बाहर जाता था तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर चला जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक इस बात को लेकर भी दंपती के बीच तनाव रहता था। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए मामले में सामने आए इन दावों को जांच के बाद ही स्पष्ट माना जा सकेगा। दिनारा थाना प्रभारी रवींद्र कुशवाहा के अनुसार पुलिस को सहरिया गांव में एक महिला के कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल महिला की ओर से पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि महिला या उसके परिजन शिकायत देते हैं तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना ने घरेलू विवादों के गंभीर रूप लेने और समय रहते उनके समाधान की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है। महिला की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण विवाद के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Source link
#शवपर #घरल #ववद #क #बद #कए #म #उतर #महल #शरत #पर #अड #पत #न #हथ #जडकर #मफ #मग #तब #नकल #बहर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *