![]()
शिवपुरी शहर में चोरों ने एक ही रात में कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र की चार किराना दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें बदमाश काले रंग की कार से घूमते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़े चोरों ने सबसे पहले यातायात थाने के सामने स्थित विष्णु कुमार गुप्ता की किराना दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले से करीब 2,500 रुपये नकद और बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट, सिगरेट व पान मसाला चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने ओम प्रकाश सिंघल की दुकान में सेंध लगाकर करीब 25 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सामान चुरा लिया। वहीं, फतेहपुर इलाके में लक्ष्मण जैन की किराना दुकान से करीब 5 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। देहात थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी चोरी देहात थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास स्थित मनोज धाकड़ की थोक एवं खुदरा किराना दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। यहां से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ ड्राई फ्रूट, सिगरेट और पान मसाला चोरी कर लिया। व्यापारी ने बताई नकदी दुकान में रखने की वजह दुकान संचालक मनोज धाकड़ ने बताया कि उन्हें एक व्यापारी को भुगतान करना था, लेकिन व्यापारी रात तक पैसे लेने नहीं आया। इसी कारण उन्होंने रात करीब 11:30 बजे नकदी दुकान में ही रख दी थी। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें बदमाश काले रंग की कार में घूमते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हुई इन चोरियों के बाद शहर में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Source link
#शवपर #म #चर #क #आतक #एक #ह #रत #म #चर #दकन #क #बनय #नशन #लख #क #नकद #और #समन #लकर #फरर #हए #बदमश #Shivpuri #News


