![]()
शिवपुरी में सोमवार रात जहरीला पदार्थ खाने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहला मामला सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के खांदी गांव का है। 35 वर्षीय मंशाराम जाटव सोमवार को अपनी ससुराल करेरा गए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से उनका विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरा मामला नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी का है। यहां 34 वर्षीय पवन कुशवाह ने पारिवारिक विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों और घटनाओं की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
Source link
#शवपर #म #जहर #खन #स #द #यवक #क #मत #एक #क #ससरल #म #ववद #दसर #घरल #कलह #स #थ #परशन #Shivpuri #News


