![]()
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। रेड लाइट एरिया की संकरी गली में एक बिना नंबर की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार के अंदर शराब की खुली बोतल मिलने और सवार युवकों के नशे में होने के आरोप के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में लेकर एक युवक को थाने ले गई। बाइक को टक्कर के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, कार रेड लाइट एरिया की संकरी गली से गुजर रही थी। इसी दौरान कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने इसका विरोध किया तो कार में बैठे युवक पर नशे में होने का आरोप लगाया गया। इसी बीच कार की तलाशी में शराब की खुली बोतल दिखाई देने के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। एक युवक भागा, दूसरा कार में मिला मौके पर भीड़ बढ़ने के बाद कार में सवार एक युवक वहां से निकलकर भाग गया। वहीं दूसरा युवक कार के अंदर ही नशे की हालत में मिला। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर युवक को थाने ले गई। कुछ देर बाद कार में सवार दूसरा युवक भी थाने पहुंच गया। कार मालिक ने खुद गाड़ी चलाने की बात कही थाने पहुंचे युवक ने अपना नाम लव राजपूत बताया। उसने पुलिस को बताया कि कार उसी की है और घटना के समय वह खुद कार चला रहा था। उसने यह भी बताया कि उसके साथ मौजूद युवक ने शराब पी रखी थी। पुलिस अब घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। नंबर प्लेट और काली फिल्म पर चालानी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, कार पर नंबर प्लेट नहीं होने और काली फिल्म लगी होने के कारण पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। कार को थाने में खड़ा करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#शवपर #म #बन #नबर #कर #न #बइक #क #मर #टककर #अदर #शरब #क #बतल #और #कल #फलम #मल #पलस #न #कर #जबत #कर #यवक #क #थन #पहचय #Shivpuri #News


