श्योपुर में किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय:  40 दिन से कृषि पंपों की बिजली ठप; अधिकारियों ने दिए आपूर्ति बहाली के निर्देश – Sheopur News

श्योपुर में किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय: 40 दिन से कृषि पंपों की बिजली ठप; अधिकारियों ने दिए आपूर्ति बहाली के निर्देश – Sheopur News

श्योपुर में किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय:  40 दिन से कृषि पंपों की बिजली ठप; अधिकारियों ने दिए आपूर्ति बहाली के निर्देश – Sheopur News


श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसील के ग्राम महाराजपुरा और कलोनी के किसानों ने सोमवार को बिजली कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। किसान पिछले 40 दिनों से कृषि पंपों की बिजली आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित थे। किसानों का कहना है कि बिजली न मिलने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों की तैयारी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। आंधी-तूफान के बाद से ठप थी बिजली किसानों ने बताया कि 28 मई को आए तेज आंधी-तूफान के कारण खेतों से निकलीं कृषि पंपों की विद्युत लाइनें और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस समस्या को लेकर बिजली कंपनी को कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन लंबे समय बाद भी टूटे हुए बिजली के खंभों और तारों की मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते क्षेत्र के कृषि पंप बंद पड़े थे और किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। एसई ने ठेकेदार और अधिकारियों को दिए निर्देश कार्यालय के घेराव और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के एसई विनोद भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या को सुनते हुए ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के कड़े निर्देश दिए। आश्वासन के बाद किसानों ने खत्म किया धरना बिजली कंपनी के आला अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन में किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंड़ला, जसवंत सिंह बछेरी, महेंद्र प्रेमपुरा, पन्नालाल ललितपुरा, भागचंद कलोनी, सुग्रीव कलोनी, रामनरेश महाराजपुरा और विराट लूंड सहित भारी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद थे।

Source link
#शयपर #म #कसन #न #घर #बजल #करयलय #दन #स #कष #पप #क #बजल #ठप #अधकरय #न #दए #आपरत #बहल #क #नरदश #Sheopur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *