संयुक्त राष्ट्र पर ईरान का तंज:फिल्म शोले के ठाकुर की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ से की तुलना, जानें क्यों बरसा तेहरान – Iran Uses Sholay Thakur Meme To Mock Un, Contrasts World Body With Doctor Strange

संयुक्त राष्ट्र पर ईरान का तंज:फिल्म शोले के ठाकुर की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ से की तुलना, जानें क्यों बरसा तेहरान – Iran Uses Sholay Thakur Meme To Mock Un, Contrasts World Body With Doctor Strange

भारत में ईरानी दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पर तंज कसने के लिए बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘शोले’ का सहारा लिया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीम शेयर किया, जिसमें एक तरफ मार्वल के सुपरहीरो डॉक्टर स्ट्रेंज और दूसरी तरफ फिल्म ‘शोले’ के ठाकुर बलदेव सिंह को दिखाया गया है। इस मीम के जरिए ईरान ने यूएन की वास्तविक भूमिका और उसकी छवि के बीच अंतर को लेकर व्यंग्य किया।

डॉक्टर स्ट्रेंज और ठाकुर की तस्वीर क्यों लगाई?

ईरानी दूतावास की पोस्ट में पहली तस्वीर डॉक्टर स्ट्रेंज की है, जिसमें उनके कई हाथ नजर आते हैं। इसके साथ लिखा गया है- ‘यूएन अकॉर्डिंग टू स्कूल बुक्स’, यानी स्कूली किताबों के अनुसार यूएन। दूसरी तस्वीर 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ के ठाकुर बलदेव सिंह की है। इस किरदार को अभिनेता संजीव कुमार ने निभाया था। फिल्म में ठाकुर अपने दोनों हाथ गंवा देते हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा गया- ‘यूएन एन रियलिटी’ यानी वास्तविकता में संयुक्त राष्ट्र।

संयुक्त राष्ट्र पर ईरान का तंज:फिल्म शोले के ठाकुर की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ से की तुलना, जानें क्यों बरसा तेहरान – Iran Uses Sholay Thakur Meme To Mock Un, Contrasts World Body With Doctor Strange


मीम में डॉक्टर स्ट्रेंज के कई हाथ संयुक्त राष्ट्र को कई मोर्चों पर कार्रवाई करने में सक्षम संस्था के तौर पर दिखाते हैं। वहीं ठाकुर की तस्वीर का इस्तेमाल संगठन की कथित सीमित कार्रवाई क्षमता का प्रतीक बनाने के लिए किया गया है। हालांकि, ईरानी दूतावास ने पोस्ट में किसी विशेष संयुक्त राष्ट्र  प्रस्ताव या घटना का नाम नहीं लिया।

युद्ध और वैश्विक संकटों के बीच आया मीम

ईरान का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर बहस जारी है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान यूएन की ओर से तनाव कम करने और बातचीत की अपील की गई थी, लेकिन संघर्ष और टकराव जारी रहा। यह पोस्ट 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान भी सामने आया, जब दुनिया के कई देशों के नेता न्यूयॉर्क में उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत के लिए जुटे हुए थे।

ईरान की ‘मीम डिप्लोमेसी’ चर्चा में क्यों?

ईरानी दूतावासों और सरकारी अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पिछले कुछ महीनों में पारंपरिक कूटनीतिक भाषा के बजाय मीम, इंटरनेट ह्यूमर, पॉप कल्चर और एआई से तैयार सामग्री का इस्तेमाल करते नजर आए हैं। 

Source link
#सयकत #रषटर #पर #ईरन #क #तजफलम #शल #क #ठकर #क #डकटर #सटरज #स #क #तलन #जन #कय #बरस #तहरन #Iran #Sholay #Thakur #Meme #Mock #Contrasts #World #Body #Doctor #Strange

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *