सड़क किनारे बोतल में बेच रहा था पेट्रोल:  राजस्थान के पेट्रोल पंप से लाकर महंगे दाम वसूलता था; रतलाम प्रशासन ने जब्त किया – Ratlam News

रतलाम के बाजना में सड़क किनारे अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण करने व बोतल में भर बेचने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने बिना वैध दस्तावेज पेट्रोल के भंडारण एवं विक्रय को कानूनन अपराध मानते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की। साथ ही थाने में केस भी दर्ज कराया है। कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कार्यपालिक दंडाधिकारी अनुविभाग सैलाना पारस वैश, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मोहित मेघवंशी, राजस्व निरीक्षक बाजना राजेश पालिया, पटवारी मुकेश चौहान के संयुक्त दल ने कार्रवाई की। दल को बाजना के त्रिवेणी अस्पताल के सामने निरीक्षण के दौरान लक्ष्मण प्रजापति हाथ ठेला पर प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल बेचते हुए मिला। 6 लीटर जब्त किया
मौके से 3 बोतल में 5 लीटर एवं 500-500 एमएल की कुल मात्रा 6 लीटर लगभग पेट्रोल जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि पेट्रोल राजस्थान के छोटी सरवा स्थित पेट्रोल पंप से लाकर बाजना में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। तहसीलदार बाजना के प्रतिवेदन पर थाना बाजना में लक्ष्मण प्रजापति निवासी बाजना के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत केस दर्ज किया गया।
www.bhaskar.com
#सड़क #कनर #बतल #म #बच #रह #थ #पटरल #रजसथन #क #पटरल #पप #स #लकर #महग #दम #वसलत #थ #रतलम #परशसन #न #जबत #कय #Ratlam #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *