सड़क किनारे से दर्जनों अतिक्रमण हटाए:  सिवनी में नगर पालिका ने लिया एक्शन, अभियान जारी रहेगा – Seoni News

सड़क किनारे से दर्जनों अतिक्रमण हटाए: सिवनी में नगर पालिका ने लिया एक्शन, अभियान जारी रहेगा – Seoni News

सड़क किनारे से दर्जनों अतिक्रमण हटाए:  सिवनी में नगर पालिका ने लिया एक्शन, अभियान जारी रहेगा – Seoni News


सिवनी नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी और डम्फर के साथ निकली टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों से दर्जनों स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपना सामान हटाते दिखे। कार्रवाई से पहले नगर पालिका ने सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद दोपहर में नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों के साथ कार्रवाई के लिए निकली। अभियान की शुरुआत बस स्टैंड के आगे दलसागर तालाब के किनारे से हुई, जहां लंबे समय से ठेले-टपरे और अस्थायी दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया गया था। कचहरी से अंबेडकर चौक तक कार्रवाई नगर पालिका का अमला दलसागर क्षेत्र से कचहरी चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंचा। इस दौरान मार्ग में सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे किए गए कई स्थायी व अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई के दौरान स्वयं अपना सामान हटा लिया, जबकि कई अतिक्रमणकारियों को टीम ने मौके पर समझाइश देकर हटाया। कल सोमवार को भी कार्यवाही की गई थी। अभियान में नगर पालिका के एसई ऋषिकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने स्टेडियम के पास लंबे समय से अतिक्रमण कर रह रहे एक परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका ने वहां से सामान हटवाकर कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने बबरिया रोड क्षेत्र में भी पहुंचकर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तस्वीरें…
www.bhaskar.com
#सडक #कनर #स #दरजन #अतकरमण #हटए #सवन #म #नगर #पलक #न #लय #एकशन #अभयन #जर #रहग #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *