सड़क पर चाकू लेकर कर रहा छेड़छाड़, VIDEO:  इंदौर में वायरल वीडियो के बाद बदमाश हिरासत में; उठक-बैठक लगवाई – Indore News

सड़क पर चाकू लेकर कर रहा छेड़छाड़, VIDEO: इंदौर में वायरल वीडियो के बाद बदमाश हिरासत में; उठक-बैठक लगवाई – Indore News

सड़क पर चाकू लेकर कर रहा छेड़छाड़, VIDEO:  इंदौर में वायरल वीडियो के बाद बदमाश हिरासत में; उठक-बैठक लगवाई – Indore News


इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर खुलेआम चाकू लहराकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ नशे की हालत में चादू वाला रोड पर हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उससे थाने में उठक-बैठक लगवाई। चाकू लेकर छेड़छाड़, वीडियो वायरल पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चादू वाला रोड निवासी जबीर उर्फ कल्लू (पिता शाकिर) के रूप में हुई है। शनिवार रात जबीर अपने अन्य साथियों के साथ चादू वाला रोड पर खुलेआम हाथ में चाकू लेकर खड़ा था। वह नशे में था और वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान लोगों ने उसकी हरकत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आधा दर्जन अपराध, थाने में उठक-बैठक वायरल वीडियो देर रात चंदन नगर थाना पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद टीम ने तुरंत दबिश देकर जबीर को हिरासत में ले लिया। थाने लाने के बाद पुलिस ने उससे उठक-बैठक लगवाई। जानकारी के अनुसार, जबीर उर्फ कल्लू पर करीब आधा दर्जन से अधिक अपराध हैं। चंदन नगर क्षेत्र में पिछले दिनों भी बदमाशों के अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल हुए थे। गश्त के तुरंत बाद सामने आई घटना यह घटना उस समय सामने आई है जब शहर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशों के तहत स्मार्ट पुलिसिंग और फ्लैग मार्च जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। घटना से कुछ समय पहले ही चंदन नगर थाना प्रभारी (TI) तिलक करोले ने पुलिस स्टाफ के साथ इलाके में बाइक से भ्रमण किया था। पुलिस के गश्त कर लौटते ही बदमाश सड़क पर आकर गुंडागर्दी करने लगा।

Source link
#सडक #पर #चक #लकर #कर #रह #छडछड #VIDEO #इदर #म #वयरल #वडय #क #बद #बदमश #हरसत #म #उठकबठक #लगवई #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *