सड़क हादसे में युवक की मौत का VIDEO:  मंदसौर में रॉन्ग साइड से आती स्कूटी को बचाने में हादसा; 15 फीट तक फिसलती गई बाइक – Mandsaur News

सड़क हादसे में युवक की मौत का VIDEO: मंदसौर में रॉन्ग साइड से आती स्कूटी को बचाने में हादसा; 15 फीट तक फिसलती गई बाइक – Mandsaur News

सड़क हादसे में युवक की मौत का VIDEO:  मंदसौर में रॉन्ग साइड से आती स्कूटी को बचाने में हादसा; 15 फीट तक फिसलती गई बाइक – Mandsaur News


मंदसौर शहर के कलेक्ट्रेट रोड पर शनिवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक दिलीप पटेल की मौत हो गई। डी-मार्ट के समीप हुई इस घटना में दिलीप की बाइक रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक 15 फीट से भी ज्यादा दूर तक फिसलती हुई गई। हादसे में मेघदूत नगर निवासी दिलीप पटेल (23) शनिवार शाम बायपास क्षेत्र से अपने घर लौट रहे थे। कलेक्ट्रेट रोड पर डी-मार्ट के पास एक स्कूटी चालक गलत दिशा से आ गया। स्कूटी को बचाने की कोशिश में दिलीप की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, दिलीप की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। हादसे में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मृत्यु का मुख्य कारण बनीं। दिलीप फ्लिपकार्ट में कोरियर बॉय के रूप में कार्यरत थे। उनके पिता का लगभग 14 वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह अपनी मां के इकलौते पुत्र थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि डी-मार्ट तक पहुंचने के लिए शहर की ओर से आने वाले कई वाहन चालक अक्सर कुछ दूरी तक गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Source link
#सड़क #हदस #म #यवक #क #मत #क #VIDEO #मदसर #म #रनग #सइड #स #आत #सकट #क #बचन #म #हदस #फट #तक #फसलत #गई #बइक #Mandsaur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *