सतना के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में दमदार प्रदर्शन:  20 पदक जीते, 9 गोल्ड; पूमसे में लगातार दूसरी बार चैंपियन – Satna News

सतना के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में दमदार प्रदर्शन: 20 पदक जीते, 9 गोल्ड; पूमसे में लगातार दूसरी बार चैंपियन – Satna News

सतना के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में दमदार प्रदर्शन:  20 पदक जीते, 9 गोल्ड; पूमसे में लगातार दूसरी बार चैंपियन – Satna News


सतना के सागर में आयोजित 10वीं कैडेट और 38वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026-27 में सतना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में कुल 20 पदक जीते। इनमें 9 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ सतना ने पूमसे स्पर्धा में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन सागर के सरोज गार्डन में किया गया था। इसमें प्रदेश के 26 जिलों से करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सतना जिला ताइक्वांडो संघ के 20 खिलाड़ियों ने फाइट और पूमसे दोनों स्पर्धाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों ने सचिव डॉ. संदीप भारती के मार्गदर्शन में मुकाबलों में हिस्सा लिया। अस्मि भारती ने जूनियर और सीनियर दोनों में जीता गोल्ड सतना की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अस्मि भारती ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। संघ के अनुसार, अस्मि विंध्य क्षेत्र की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। कैडेट वर्ग में वेदांशिका ने फाइट और पूमसे दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। शौर्य ने पूमसे में गोल्ड और फाइट में सिल्वर, जबकि कीर्ति ने पूमसे में गोल्ड और फाइट में सिल्वर पदक हासिल किया। प्रांशी ने भी स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम अन्य पदक विजेताओं में अमरमनी यादव ने कांस्य और श्रेयश सिंह ने रजत पदक जीता। आराध्या ने भी कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में अध्ययन भारती ने रजत और कांस्य, अथर्व त्रिपाठी ने कांस्य, स्नेहा पयाशी ने रजत और मेघा सिंह ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने 38वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। पहली बार उतरे तन्मय और शिवम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लेने वाले तन्मय और शिवम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने मुकाबलों में बेहतर खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। सतना के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिला ताइक्वांडो संघ में भी उत्साह है। लगातार दूसरी बार पूमसे चैंपियन बनने के साथ खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिले की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रविशंकर गौरी सहित संघ के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मृदुल पांडेय ने दी।

Source link
#सतन #क #खलडय #क #तइकवड #म #दमदर #परदरशन #पदक #जत #गलड #पमस #म #लगतर #दसर #बर #चपयन #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *