सतना जिला अस्पताल में सफाई कर्मी से मारपीट:  कचरा उठाने के दौरान हुआ विवाद; जिससे मिलने आया उस युवती ने पहचानने से किया इनकार – Satna News

सतना के जिला अस्पताल में रविवार रात सफाई कर्मी के साथ एक अटेंडर ने मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल सफाई कर्मी रोहित ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कचरा उठाने के दौरान हुआ विवाद रविवार रात एक युवक वार्ड नंबर 5 में भर्ती बीमार युवती से मिलने आया था। इसी दौरान सफाई कर्मी रोहित वार्ड में कचरा उठाने पहुंचा। उसने युवक को वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात पर युवक नाराज हो गया और रोहित से झगड़ने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मौके से भाग गया। युवती ने युवक को पहचानने से किया इनकार मारपीट के मामले में एक बात ने पुलिस की जांच बढ़ा दी है। जिस युवती से मिलने युवक अस्पताल आया था, उसने मारपीट करने वाले युवक को पहचानने से इनकार कर दिया है। अब पुलिस युवक की पहचान और उसके अस्पताल आने के कारण की जांच कर रही है। पुलिस कर रही लोगों से पूछताछ रोहित की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Source link
#सतन #जल #असपतल #म #सफई #करम #स #मरपट #कचर #उठन #क #दरन #हआ #ववद #जसस #मलन #आय #उस #यवत #न #पहचनन #स #कय #इनकर #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *