![]()
सतना समेत पूरे रीवा संभाग में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून दस्तक दे सकता है। इस बीच, गुरुवार देर शाम बरौंधा क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में बुधवार को मानसून की एंट्री के बाद सतना और रीवा संभाग में बादलों की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। गुरुवार सुबह तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही थीं, लेकिन शाम होते-होते काले घने बादल छा गए और नमी वाली हवाएं चलने लगीं। जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में सुबह की नमी 71 प्रतिशत और शाम की नमी 43 प्रतिशत रही। पेड़ के नीचे खड़े थे इसी दौरान तीन लोगों पर बिजली गिरी
बरौंधा इलाके के रानीपुर गांव में गुरुवार देर शाम गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए 65 वर्षीय किशोरिया पति बाबूलाल, 19 वर्षीय अमित पुत्र कमलेश, 14 वर्षीय प्रियांशु पुत्र अनूप कुमार और उसका छोटा भाई 11 वर्षीय पिंटू कुमार एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मझगवां अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। किसानों को अच्छी बारिश का है इंतजार
पिछले कई दिनों से मानसून की धीमी रफ्तार के कारण संभाग में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे खरीफ फसलों की बोनी प्रभावित हुई है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इसी महीने के अंत तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश चालू मानसून सीजन में 1 से 25 जून तक अब तक महज 2 इंच बारिश ही दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि प्री-मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने और जिले में मानसून के देरी से पहुंचने के कारण यह स्थिति बनी है। यदि जून माह में 4 इंच या इससे अधिक बारिश हो जाती, तो खरीफ फसलों की बोनी में तेजी आती। लेकिन सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण बोनी का कार्य प्रभावित हुआ है।
Source link
#सतन #म #बजल #गरन #स #चर #लग #घयल #बरश #स #बचन #पड #क #नच #खड #थ #रव #सभग #म #घट #म #पहच #सकत #ह #मनसन #Satna #News


