सतना में 5 घंटे में गिरा डेढ़ इंच पानी:  तेज बारिश के बाद सड़कें डूबीं, प्रमुख मार्गों में यातायात हुआ प्रभावित – Satna News

सतना में 5 घंटे में गिरा डेढ़ इंच पानी: तेज बारिश के बाद सड़कें डूबीं, प्रमुख मार्गों में यातायात हुआ प्रभावित – Satna News

सतना में 5 घंटे में गिरा डेढ़ इंच पानी:  तेज बारिश के बाद सड़कें डूबीं, प्रमुख मार्गों में यातायात हुआ प्रभावित – Satna News


सतना जिले में रविवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। दोपहर बाद सतना शहर सहित जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर चला। करीब पांच घंटे में डेढ़ इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पांच घंटे में हुई डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश जिला मुख्यालय में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक करीब पांच घंटे में डेढ़ इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। देर रात तक भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों, प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में पानी भर गया। अचानक हुई बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और कई जगहों पर आवाजाही में परेशानी सामने आई। जिला अस्पताल परिसर में भरा पानी, मरीज परेशान बारिश का असर जिला अस्पताल परिसर में भी देखने को मिला। अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इलाज के लिए आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। नालियों की सफाई और सीवर प्रोजेक्ट पर उठे सवाल शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनने के बाद स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और सीवर प्रोजेक्ट का काम अधूरा होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और कॉलोनियों में जमा हो रहा है। जलभराव के कारण कई बाजारों और रहवासी इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर पानी भरने से दोपहिया वाहन फिसले, जिससे कुछ लोगों को चोटें भी आईं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है। बारिश से तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना बारिश के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह के समय हवा में नमी 90 प्रतिशत रही, जो शाम तक बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तरप्रदेश होते हुए राजस्थान तक मानसून ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा पूर्वी मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवात का प्रभाव रीवा संभाग के मौसम पर भी पड़ रहा है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण सतना जिले में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Source link
#सतन #म #घट #म #गर #डढ #इच #पन #तज #बरश #क #बद #सडक #डब #परमख #मरग #म #यतयत #हआ #परभवत #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *