‘सफाई को एक दिन नहीं, रोजमर्रा की आदत बनाएं’:  बैतूल में हेमंत खंडेलवाल ने की अपील, 10 सफाईकर्मी सम्मानित – Betul News

‘सफाई को एक दिन नहीं, रोजमर्रा की आदत बनाएं’: बैतूल में हेमंत खंडेलवाल ने की अपील, 10 सफाईकर्मी सम्मानित – Betul News

‘सफाई को एक दिन नहीं, रोजमर्रा की आदत बनाएं’:  बैतूल में हेमंत खंडेलवाल ने की अपील, 10 सफाईकर्मी सम्मानित – Betul News


बैतूल में गांधी-शास्त्री जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी चौक और कोठी बाजार में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके, कलेक्टर सौरभ सोनवाने और नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई। गांधी प्रतिमा पर जनेऊ भी पहनाया गया। इसके बाद कोठीबाजार मंडल के बूथ नंबर 72 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंडेलवाल ने लोगों से स्वच्छता के लिए आगे आने की अपील की कार्यक्रम में हेमंत खंडेलवाल ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वस्थ समाज का आधार मानते थे। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाने की जरूरत है। 10 सफाईकर्मियों का सम्मान, कपड़े के थैले बांटे अभियान के दौरान नगर पालिका के 10 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के संदेश के साथ हेमंत खंडेलवाल ने लोगों को कपड़े के थैले बांटे। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तस्वीरों में देखें अभियान….

Source link
#सफई #क #एक #दन #नह #रजमरर #क #आदत #बनए #बतल #म #हमत #खडलवल #न #क #अपल #सफईकरम #सममनत #Betul #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *